Chandrababu Naidu: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एन चंद्रबाबू नायडू

Samachar Jagat | Monday, 11 Sep 2023 08:09:57 AM
Chandrababu Naidu: N Chandrababu Naidu sent to judicial custody for 14 days

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें की उन्हें शनिवार के दिन सुबह सोते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घोटाना 371 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

खबरों की माने तो तेलुगू देशम पार्टी के नेता नायडू को विजयवाड़ा की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में नायडू के वकील ने कहा की एन चंद्रबाबू नायडू को झूठा फंसाया गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संदर्भ में कानूनी तकनीकीताओं का हवाला देते हुए दावा किया कि ‘कोई ठोस आरोप नहीं है’ और अदालत से अभियोजन एजेंसी की रिमांड रिपोर्ट को खारिज करने का अनुरोध किया।

वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग ने कोर्ट में कहा की नायडू  पूछताछ के दौरान असहयोग कर रहे थे और उन्होंने अस्पष्ट उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें कुछ मुद्दे याद नहीं हैं।

pc- chanakyamantra.com


 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.