Congress: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची नागालैंड, राहुल गांधी आज करेंगे सभा को संबोधित

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Jan 2024 08:26:29 AM
Congress: Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Nagaland, Rahul Gandhi will address the gathering today

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले शुुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। मणिपुर से शुरू होने के बाद यात्रा आज नागालैंड में है। राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस की नागालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे। 

वहीं खबरों की माने तो राहुल हाई स्कूल जंक्शन में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कुल 6,713 किलोमीटर की दूरी बस और पैदल तय की जाएगी।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.