Congress: बड़े बदलाव की तैयारी में कांग्रेस, कई राज्यों के बदले जाएंगे प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान का नाम सबसे आगे

Samachar Jagat | Saturday, 10 Jun 2023 08:30:53 AM
Congress: Congress in preparation for big change, state president will be changed for many states, name of Rajasthan at the forefront

इंटरनेट डेस्क। इस साल तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और उसके अगले साल लोकसभा चुनाव। ऐसे में कांग्रेस पार्टी इसको लेकर बड़ी तैयारी में है। इसका कारण यह भी है की हिमाचल चुनाव और कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं मनोबल भी बढ़ा है। ऐसे में पार्टी एक बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में दिख रही है।

जानकार सूत्रों की माने तो इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है और ऐसे में पार्टी इन राज्यों के साथ और भी राज्यों में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और प्रभारियों को बदल सकती है। कांग्रेस राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड में जल्द नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है।

इसके साथ ही खबरे यह भी है की पार्टी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। साथ ही ओडिशा, हरियाणा और बिहार में कांग्रेस जल्द नए प्रभारी नियुक्त करेगी। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात यह है की राजस्थान में भी जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है। क्योंकि राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। 

pc- himalayanexpress.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.