Congress: राहुल अमेठी से तो प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ेगी लोकसभा चुनाव! इस कारण लिया गया फैसला

Samachar Jagat | Friday, 01 Mar 2024 08:56:12 AM
Congress: Rahul will contest Lok Sabha elections from Amethi and Priyanka Gandhi from Rae Bareli! Due to this the decision was taken

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा देश की अन्य राजनीतिक पार्टियां भी लगातार मंथन कर रही हैैं और कौन कहा से चुनाव लड़ेगा यह भी चर्चा चल रही है। इधर कांग्रेस में दो सीटों को लेकर मंथन चल रहा हैं और वो हैं अमेठी और रायबरेली।

ऐसे में खबरें हैं की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की चर्चां तेज हो चली है। चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

वैसे आपको बता दें, इस बार रायबरेली से मौजूदा कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वो राज्यसभा की सदस्य बन चुकी हैं और राजस्थान की सीट से राज्यसभा पहुंच चुकी है। वहीं राहुल गांधी अमेठी से 2019 में चुनाव हार गए थे। अब चर्चा है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है और राहुल इस बार भी दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं जिसमें अमेठी और वायनाड सीट है। 

pc- english jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.