Covid-19 In Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 9 मरीजों की मौत, बीते 24 घंटे में सामने आये 865 नए मरीज, अब तक इतने लोगों की मौत ?

Samachar Jagat | Saturday, 02 Oct 2021 05:24:57 PM
Covid-19 In Andhra Pradesh: 9 patients died due to corona infection in Andhra Pradesh, 865 new patients appeared in the last 24 hours, so many people died so far?

इंटरनेट डेस्क। देशभर के कई राज्यों में अब कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में आज शनिवार को कोरोना वायरस के 865 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अभी 10 हजार के पार है। वहीं कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में राज्य में 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंध्र में बीते 24 घंटे में 1424 लोगों को रिकवर किया गया है।

 

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 865 नए कोविड मामले, 1424 रिकवरी और 9 मौतें हुईं।

कुल मामले- 20,51,998
कुल रिकवरी- 20,27,229
कुल मौतें- 14,195
सक्रिय मामले- 10,574 pic.twitter.com/TcAdznEpLN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी  आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 14,195 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 20,27,229 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,574 है। 

राज्य में कोरोना के सर्वाधिक मामले ईस्ट गोदावरी जिले में 172 रोगी मिले हैं। चित्तूर जिले में 168 रोगी मिले हैं। वहीं नेल्लोर जिले में 75 नए रोगी सामने आए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.