Covid-19: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ हजार से अधिक मामले।

varsha | Wednesday, 26 Apr 2023 01:24:16 PM
Covid-19: More than nine thousand cases of corona in the country in the last 24 hours.

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 19 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 5,407 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,50,086 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 2,367 सक्रिय मामले घटकर 62,293 रह गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,916,736 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढèकर 5,31,398 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 11,967 बढèकर 4,43,23,045 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 184 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 179, झारखंड में 71, बिहार में 25, राजस्थान में 55, चंडीगढè में 11, सिक्किम में आठ, त्रिपुरा में दो मामला बढ़ा है।इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 1,461 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।

इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 432, महाराष्ट्र में 227 और हरियाणा में 215, हिमाचल प्रदेश में 136 सहित अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढè, दिल्ली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.