Covid Effect: संसद में पीएम मोदी सहीत कई लोग आए मास्क में नजर

Samachar Jagat | Thursday, 22 Dec 2022 02:48:03 PM
Covid Effect: Many people including PM Modi were seen in masks in Parliament

इंटरनेट डेस्क। चीन और अन्य देशों में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए भारत भी अब सर्तकता बरत रहा है। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री की बैठक के बाद पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इधर लोकसभा और राज्य में शीतकालीन सत्र चल रहा है और इस सत्र के बीच में दोनों सदनों में विपक्ष चीन को लेकर चर्चा करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहा है। 

इसी बीच आज नई बात भी देखने को मिली और वो यह की पिछले छह माह से जो मास्क हटा दिए गए थे वो अब वापस नजर आने लगे है। आज पीएम मोदी और अन्य नेता मास्क लगाए हुए दिखे। दोनों ही सदनों में मंत्रियों और सांसदों ने मास्क पहना हुआ था।

इधर लोकसभा अध्यक्ष ने भी सभी सदस्यों को मास्क पहनने की बात कही। उन्होंने कहा की एक बार फिर से कोरोना बढ़ रहा है और ध्यान देने की बात है। ऐसे में सभी सदस्य बिना मास्क नहीं रहेंगे और मास्क लगाकर ही आएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.