Digvijay दिल्ली रवाना, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए कल कर सकते हैं नामांकन

Samachar Jagat | Thursday, 29 Sep 2022 10:28:00 AM
Digvijay leaves for Delhi, may file nomination for the election of Congress President tomorrow

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस  कमेटी (एआईसीसी) महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली आने वाली उसी उड़ान में थे, जिसमें सिह सवार हुए। सिंह और वेणुगोपाल पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले रहे थे। यह यात्रा इस समय केरल में है। सूत्रों ने बताया कि सिह रात में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और संभवत: बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.