Haryana Assembly Elections: मायावती की पार्टी ने उठाया बड़ा कदम, बढ़ेंगी भाजपा- कांग्रेस की मुश्किलें!

Hanuman | Thursday, 11 Jul 2024 01:36:00 PM
Haryana Assembly Elections: Mayawati's party takes a big step, BJP-Congress's problems will increase!

इंटरनेट डेस्क। इस साल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बीएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। इससे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने इनेलो के साथ गठबंधन कर लिया है।

बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश ने चंडीगढ़ में गठजोड़ का ऐलान किया है। उन्होंने अब ऐलान कर दिया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा 37 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं इनेलो 53 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश ने इस बात भी ऐलान कर दिया है कि बसपा-इनेलो गठबंधन में सीएम फेस कौन होगा। उन्होंने बताया कि बसपा-इनेलो गठबंधन में सीएम फेस अभय चौटाला होंगे। 

आपको बता दें कि दोनों दलों के बीच सर्वप्रथम 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान यहां पर गठबंधन हुआ था। इनेलो ने इस दौरान सात और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। बसपा को अंबाला और इनेलो को कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी सीटों पर जीत मिली थी। 

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.