आस्था का ये कैसा छठ महापर्व..? दिल्ली में यमुना नदी में निकलरहे जहरीले झागों के बीच खडे़ होकर छठ महापर्व मना रही महिलाएं..बीमारी को निमंत्रण

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 11:21:52 AM
How is this Chhath festival of faith...? Women celebrating Chhath festival by standing amidst toxic foam coming out of Yamuna river in Delhi.. Invitation to disease

इंटरनेट डेस्क। छठ महापर्व इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना गाइडलाइन भी इस दौरान प्रशासन की ओर से जारी की गई है। दिल्ली में बड़ी संख्या में रह रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने लगातार दूसरे दिन यमुना नदी में कालिंदी कुंज के यहां टोक्सिस फॉम यानि जहरीले झागों के बीच छठ पर्व मनाया। सूर्य को कई महिलाओं ने जहरीले झागों के बीच अर्घ्य दिया और छठ पूजा मनाई। लेकिन छठ महापर्व के दौरान ऐसी आस्था जो लोगों को मौत के मुंह में धकेल दे उस पर प्रशासन को जल्द से जल्द एक्शन लेना होगा। 

जहरीले झागों के बीच लगातार दूसरे दिन कई महिलाओं को नदी में खड़े होकर छठ पर्व मनाते देखा गया है। हालांकि पहले दिन जब इस तरह की खबरें सामने आई तो सोमवार को खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता और गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने भी कालिंदी कुंज के यहां यमुना नदी का दौरा किया था। इस दौरान वे खुद नाव में बैठे और जहरीले झागों के बीच बहुत देर तक रहे। 

इस दौरान मनोज तिवारी से मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि जल्द से जल्द सरकार इसपर निर्णय लेगी। हालांकि अभी ये मामला दिल्ली हाईकोर्ट में है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.