- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत इस समय रूस के दौरे पर हैं। उनके दौरे पर भारत के सुप्रीम कोर्ट और रूसी फेडरेशन के सुप्रीम कोर्ट के बीच न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीजेआई सूर्यकांत और रूस के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रासनोव ने मॉस्को में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों की शीर्ष अदालतों के बीच सहयोग बढ़ाने वाला अपनी तरह का यह पहला एमओयू है।
हुआ ये एमओयू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच हुए एमओयू में दोनों देशों की अदालतें एक-दूसरे को कई क्षेत्रों में मदद करेंगी। इसमें सूचना तकनीक में सहयोग के अलावा अदालतकों के तजुर्बे को भी दोनों देशों के शीर्ष जज आपस में साझा करेंगे। सीजेआई सूर्य कांत और रूसी सुप्रीम कोर्ट के चेयरमैन इगोर क्रासनोव के समझौते के तीन मुख्य क्षेत्र हैं।
न्यायिक अनुभव का आदान-प्रदान।
अदालतों में सूचना तकनीक का इस्तेमाल।
प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कर्मचारियों का विकास।
खबरों की माने तो भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को मॉस्को में रूस के सुप्रीम कोर्ट के चेयरमैन इगोर क्रास्नोव के साथ हुई बैठक में दोनों देशों की न्याय व्यवस्था के बीच समानताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस जैसे बड़े और विविधता से भरे देशों में न्याय व्यवस्था चलाना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है।
pc- apnnews.in