Lok Sabha Elections: अमित शाह के पास है केवल 24 हजार नकद, नहीं है कार, कुल संपत्ति के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान 

Samachar Jagat | Saturday, 20 Apr 2024 12:18:33 PM
Lok Sabha Elections: Amit Shah has only Rs 24 thousand in cash, no car, you will be surprised to know about his total wealth

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुुक्रवार को इस सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। गांधीनगर सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान किया है। आज हम आपको भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के नामांकन के समय हलफनामा पेश किया है। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। उनके ऊपर 3 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। 

चुनावी हलफनामे के माध्यम से अमित शाह ने जानकारी दी कि उनके पास खुद की कार नहीं है। उनके पास 20 करोड़ की चल और 16 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि उनका व्यवसाय खेती है। वहीं वह सामाजिक कार्यों में भी रूचि रखते हैं। 

अमित शाह के नाम है 15.77 लाख का लोन 
खबरों के अनुसार, अमित शाह की ओर से दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास केवल 24,164 नकद राशि है। अमित शाह के उनके ऊपर 15.77 लाख का लोन भी है। उनके पास 72 लाख के गहने हैं। 

पत्नी के पास हैं 1.10 करोड़ के गहने
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी की वार्षिक आय इस हलफनामे में 39.54 लाख रुपए बताई गई है। अमित शाह की पत्नी के पास 1.10 करोड़ के गहने हैं। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.