Lok Sabha Elections: राजस्थान में सोनिया, राहुल और गहलोत सहित कई दिग्गज करेंगे कांग्रेस का प्रचार, जारी की ये सूची

Samachar Jagat | Friday, 29 Mar 2024 09:57:02 AM
Lok Sabha Elections: Many stalwarts including Sonia, Rahul and Gehlot will campaign for Congress in Rajasthan, this list released

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं।  पहले चरण में 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इसी बीच कांग्रेस की ओर से राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेता प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी जगह दी गई है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.