Rajasthan: पीएम मोदी ने सीएम गहलोत को किस बात की दे दी गारंटी, जान ले आप भी

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Oct 2023 08:53:14 AM
Rajasthan: What guarantee did PM Modi give to CM Gehlot, you also know

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे है। पिछले एक सप्ताह में उनका दूसरा दौरा रहा है, पीएम ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी में सभा को संबोधित किया और यहां से उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं यह वादा करता हूं कि भाजपा की सरकार आने पर सीएम अशोक गहलोत की योजनाएं बंद नहीं होगी।

मोदी ने कहा की भाजपा की सरकार आने पर और अच्छे तरीके से गहलोत की योजनाएं चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अशोक गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं।

मोदी ने कहा राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी। यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा। मैं आपको भरोसा देता हूं। नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।

pc- ndtv.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.