Lok Sabha Elections: आज 8 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी हैं दांव पर, देश के 1,605 प्रत्याशी हैं मैदान में 

Samachar Jagat | Friday, 19 Apr 2024 09:44:33 AM
Lok Sabha Elections: Today the reputation of 8 Union Ministers is at stake, 1,605 candidates of the country are in the fray

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज शुरू हो चुका है। शुक्रवार को देश 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। इनमें राजस्थान की भी 12 लोकसभा सीटें शामिल हैं। आज ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। 

आपको बता दें कि पहले चरण के लोकसभा चुनाव के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल सहित कुल 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्तम आज ईवीएम में बंद जाएगी। आज देश के 16.63 करोड़ मतदाता 1,605 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे।

 नितिन गडकरी तीसरा बार उतरे हैं चुनावी मैदान में 
सडक़ और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से, केंद्रीय जहाजरानी जल मार्ग और बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़  से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान यूपी की मुजफ्फरनगर से, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ऊधमपुर सीट से और उनके सहयोगी भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से लड़ रहे हैं चुनाव
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर, पूर्व मंत्री व द्रमुक सांसद ए राजा नीलगिरि सीट से अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। वही शिवगंगा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम चुनाव लड़ रहे हैं।  तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलसाई सौंदरराजन भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से चेन्नई दक्षिण सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। 

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.