Rajasthan Elections: राजस्थान में मुख्यमंत्री के साथ में बनाए जा सकते है दो उपमुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा जारी

Samachar Jagat | Monday, 11 Dec 2023 12:35:57 PM
Rajasthan Elections: Two Deputy Chief Ministers can be made along with the Chief Minister in Rajasthan, discussion on these names continues.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक आज भी टल चुकी है। इसके पीछे का कारण यह है की पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसी कारण से यहां नहीं आ सके है। अब ये बैठक मंगलवार या बुधवार को हो सकती है।  

उधर, सीएम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नाम की चर्चा जोरो पर है। बताया जा रहा है की इनमें से किसी भी एक को सीएम बनाया जा सकता है। 

वहीं खबरें तो यह भी है की लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा यहां मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री बना सकती है। इसका कारण आगे आने वाले लोकसभा चुनाव है। अगर पार्टी यहां दो उपमुख्यमंत्री बनाती है तो वोट बैंक को साधने में सफल हो सकती है। 

pc- stock.adobe.com


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.