Madhya Pradesh के गृहमंत्री ने कमलनाथ-दिग्विजय से किया मुर्मू के समर्थन का अनुरोध

Samachar Jagat | Thursday, 14 Jul 2022 05:00:01 PM
Madhya Pradesh Home Minister requests Kamal Nath-Digvijay for Murmu's support

भोपाल |  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिह से अनुरोध किया है कि दोनों नेता आदिवासी वर्ग से ताल्लुक रखने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। डॉ मिश्रा ने इसके पीछे तर्क दिया है कि कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने जीवन भर जनजातीय वर्ग के नाम पर राजनीति की है और ऐसे में अब दोनों को इस वर्ग से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती मुर्मू का समर्थन करना चाहिए।

गृह मंत्री ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जीवन भर जनजाति वर्ग के नाम पर राजनीति करने वाले श्री दिग्विजय सिह और श्री कमलनाथ से उनका अनुरोध है कि 70 साल में पहली बार जनजातीय वर्ग से बनाई गई राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू का समर्थन करें। डॉ मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को इस वर्ग के सदस्यों ने छिदवाड़ा से नौ बार सांसद बनाया। इसी तरह श्री दिग्विजय सिह अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्हें बड़ी संख्या में जनजातीय वर्ग के लोगों ने समर्थन किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.