Manmohan Singh ने बादल के निधन पर दुख जताया।

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2023 12:30:31 PM
Manmohan Singh expressed grief over Badal's death.

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल के निधन पर बुधवार को दुख जताया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया। बादल (95) का मंगलवार को मोहाली में निधन हो गया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

मनमोहन सिह ने बादल के पुत्र और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिह बादल को भेजे गए अपने शोक संदेश में कहा है कि बादल एक दिग्गज नेता थे जिन्होंने पंजाब की राजनीति में कई दशकों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ''लंबे राजनीतिक व प्रशासनिक करियर में वह पांच बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों और समाज के कमजोर तबकों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।’’ मनमोहन सिह के मुताबिक, उनकी कई मुद्दों पर प्रकाश सिह बादल के साथ संवाद की सुखद स्मृतियां है।

उन्होंने बादल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.