मुंबई-गोवा राजमार्ग को पुणे एक्सप्रेसवे, समृद्धि मार्ग की तरह विकसित किया जाएगा : Shinde

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2023 10:34:33 AM
Mumbai-Goa highway to be developed like Pune Expressway, Samridhi Marg: Shinde

ठाणे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग को महानगर और पुणे के बीच बने एक्सप्रेसवे और नागपुर तक जाने वाले समृद्धि गलियारे की तरह विकसित किया जाएगा। शिंदे ने रविवार रात ठाणे में 'मालवणी महोत्सव’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई और गोवा के बीच एक्सप्रेसवे का पुनर्विकास होगा और इसे तेज गति वाले वाहनों के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में सिधुदुर्ग को जानी वाली तटीय सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.