नारद टेप तृणमूल की छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश : ममता बनर्जी

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 05:01:02 AM
Narad tape political plot to tarnish image of Trinamool: Mamata Banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नारद टेप को तृणमूल कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश करार देते हुए खारिज कर दिया।

उन्होंने केंद्र पर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरने से रोकने के लिए ‘सांप्रदायिक और राजनीतिक’ साजिश रचने का आरोप लगाया। ममता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कुछ तो गड़बड़ है।’’

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि उनको लगता है कि मायावती को अदालत का रख करना चाहिए और ईवीएम की कार्यप्रणाली को चुनौती देनी चाहिए। दिलचस्प तथ्य यह है कि भाजपा की आलोचना के बावजूद ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले से परहेज किया। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.