President Draupadi Murmu ने सांसद बालू धानोरकर के निधन पर जताया शोक

Samachar Jagat | Tuesday, 30 May 2023 11:49:42 AM
President Draupadi Murmu condoled the demise of MP Balu Dhanorkar

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के सांसद बालू धानोरकर के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए काम किया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ धानोरकर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यन्त दुखद है। वे अपने क्षेत्र और महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। उनके प्रियजन और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।’’गौरलतब है कि महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

चंद्रपुर से लोकसभा सदस्य धानोरकर का 26 मई को नागपुर के एक अस्पताल में गुर्दे में पथरी का इलाज किया गया था, लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण रविवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।धानोरकर के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर उनके गृहनगर वरोरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

Pc:India Posts English



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.