President ने धार में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख जताया

Samachar Jagat | Monday, 18 Jul 2022 04:34:50 PM
President expressed grief over the death of people in bus accident in Dhar

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिरने से लोगों की मौत पर सोमवार को गहरा दु:ख जताया और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति कोविद ने ट्वीट किया, ''मध्य प्रदेश के धार में हुए बस हादसे में अनेक यात्रियों के हताहत होने से गहरा दु:ख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’धार जिले के खलघाट में सोमवार को महाराष्ट्र की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार करीब 13 लोगों की मौत हो गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.