Rahul Gandhi: लोकसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी को पुलिस करेगी गिरफ्तार! एक प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया दावा

Samachar Jagat | Thursday, 25 Jan 2024 09:24:16 AM
Rahul Gandhi: Police will arrest Rahul Gandhi after Lok Sabha elections! Chief Minister of a state claimed

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याया यात्रा निकाल रही है और इस समय यात्रा असम में है। ऐसे में पिछले दो दिनों से राजनीति भी गरमा रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि अगर हम अभी ऐसा करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण किया जाएगा। सरमा ने शिवसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर कहा कि हमने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल तफ्तीश करेगा और  राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चुनाव में जीत ने जा रहे हैं। हम सिर्फ अपने राज्य में शांति चाहते हैं। बता दें की असम पुलिस ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को यहां हिंसा भड़काने के आरोप में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य कई नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

pc-BBC

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.