Rahul Gandhi: महिलाओं पर दिए बयान को लेकर जवाब देंगे राहुल गांधी, पुलिस से मांगा वक्त

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2023 09:04:18 AM
Rahul Gandhi: Rahul Gandhi will answer about the statement made on women, sought time from the police

इंटरनेट डेस्क। लंदन यात्रा के बाद राहुल गांधी लगातार सुर्खियां में बने हुए है। अब दिल्ली पुलिस ने उनके घर पहुंचककर उनसे महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर जवाब  मांगा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी गांधी के आवास पहुंचे तो वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए है।

इस दौरान राहुल गांधी ने चार पन्नों में इन बातों का जवाब देने से पहले कुछ समझाने की कोशिश की है और आगे 10 दिन का समय मांगा है। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए, जिसके बाद वह बयान देंगे। दरअसल, राहुल गांधी ने श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बयान दिया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है।

इस घटना के बाद उधर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है और कांग्रेस के नेताओं का कहना है की ’भारत जोड़ो यात्रा’ और राहुल गांधी ने महिलाओं को अपनी समस्याएं को साझा करने का एक सुरक्षित मंच दिया। अडानी मामले पर हमारे सवालों से पीएम  मोदी घबराए हुए हैं। ऐसी हरकतों से हमारा हौसला और मजबूत हुआ है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.