- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से घोषित 1600 करोड़ के प्रारंभिक राहत पैकेज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 1600 करोड़ रुपए के प्रारंभिक राहत पैकेज को पंजाब के लोगों के साथ अन्याय करार दिया है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से आज कहा कि पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग ₹20,000 करोड़ का नुक़सान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ₹1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं।
फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज़्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे - उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।
PC: inc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें