PM Modi ने किया मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्धाटन, मिलेगा ये फायदा

Hanuman | Saturday, 20 Sep 2025 02:55:12 PM
PM Modi inaugurated the Mumbai International Cruise Terminal, this benefit will be available

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मायानगरी मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्धाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने गुजरात के भावनगर से वर्चुअली क्रूज टर्मिनल का उद्धाटन किया है। इसे इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर, मुंबई पोर्ट पर बनाया गया है। इसका नाम मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल नाम दिया गया है जिसकी लागत 556 करोड़ रुपए आई है। इससे देश की भारत की समुद्री संरचना को मजबूत मिलेगी।

मुंबई को एक प्रमुख क्रूज पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इस क्रूज की छत समुद्र की लहरों की तरह डिजाइन की गई है। आपको बता दें कि मुंबई का क्रूज टर्मिनल 4,15,000 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है, जो सालाना 10 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। इस पर एक साथ पांच क्रूज ठहर सकते हैं।

इस परियोजना से देश के क्रूज पर्यटन में महत्वपूर्ण इजाफा होगा। पीएम मोदी ने इससे पहले गुजरात के भावनगर में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी की स्वागत के लिए यहां पर बड़ी संख्या में लोग आए थे।

PC:  subkuz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.