Rajasthan Assembly Elections: भाजपा की 83 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट हुई जारी, देखें किस नेता को कहां से मिला टिकट

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 03:05:14 PM
Rajasthan Assembly Elections: BJP's second list of 83 candidates released, names of these veterans including Vasundhara Raje are included

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा की ओर से अब 83 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया गया है वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ अब चूरू के स्थान पर तारानगर से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं नरपत सिंह राजवी को चित्तौगढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं दीप्ती महेश्वरी को राजसमंद से टिकट दिया गया है। दूसरी सूची में कई विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से अशोक लाहोटी का टिकट कटा है।

PC: newindianexpress

 

 




 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.