Rajasthan Assembly Elections: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 08:33:41 AM
Rajasthan Assembly Elections: Priyanka Gandhi said this big thing about PM Modi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गांधी परिवार ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। चित्तौडग़ढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में तुलना की है।

उन्होंने महिलाओं की स्थिति रोजगार और विभिन्न मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा तो वहीं राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की। कांग्रेस महासचिव ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद के चेहरे पर राजस्थान में वोट मांग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो वह पीएम की कुर्सी छोडक़र राजस्थान के सीएम बनने जा रहे हैं।

PC: abplive



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.