Rajasthan Assembly Elections: भाजपा की जीत के लिए ये बड़े नेता दिखाएंगे अपनी ताकत, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट हुई जारी 

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 09:32:58 AM
Rajasthan Assembly Elections: These big leaders will show their strength for BJP's victory, list of 40 star campaigners released

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची भी जारी कर दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के प्रचार को धार देने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित 40 दिग्गज नेताओं को जगह दी है। 

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों में की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्वा सरमा, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, भूपेन्द्र यादव, अनुराग ठाकुर, कुलदीप बिश्नोई, चन्द्रशेखर, अलका गुजर, किरोड़ी लाल मीणा, अर्जुन राम मेघवाल, परषोत्तम रूपाला, अर्जुन मुंडा, कैलाश चौधरी, धर्मेन्द्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, कृष्णपाल गुर्जर, संजीव कुमार बालियान, अरुण सिंह, सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, ओम प्रकाश माथुर, केशव प्रसाद मौर्य, नितिन पटेल, मनोज तिवारी, घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत, अरुण चतुवेर्दी, कनकमल कटारा, पीपी चौधरी और रंजीता कोली को भी जगह दी है। 

PC: latestly



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.