Rajasthan: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुजरेगी राजस्थान से, धौलपुर-बांसवाड़ा में करेगी 128 किमी का रूट तय

Samachar Jagat | Friday, 05 Jan 2024 08:51:44 AM
Rajasthan: Congress's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' will pass through Rajasthan, will cover 128 km route in Dholpur-Banswara.

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस एक बार फिर से 14 जनवरी से देश में भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही है। इसके पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल चुके है। अब लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालेगी। पहले इसका नाम भारत न्याय यात्रा था लेकिन अब इसका नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा 14 राज्यों में नहीं बल्कि 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इसमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। यात्रा 6200 किमी की बजाय 6700 किमी की दूरी तय करेगी।

इसके साथ ही आपको यह भी बता दें की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के दो जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के रूट मैप के अनुसार इसमें धौलपुर और बांसवाड़ा जिले शामिल किए गए है। दोनों जिलों में 128 किलोमीटर का सफर यह यात्रा तय करेगी। यात्रा दो फेज में राजस्थान से होकर गुजरेगी। पहले फेज में उत्तर प्रदेश से धौलपुर जिले में आकर ग्वालियर के लिए निकलेगी और फिर मध्यप्रदेश में चलेगी। मध्यप्रदेश के बाद यात्रा बांसवाड़ा जिले से फिर राजस्थान में एंट्री करेगी। 

pc- navbharat

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.