Rajasthan Elections 2023: तीसरी लिस्ट आते ही वसुंधरा राजे ने कर दिया अब ये काम, हर कोई प्रत्याशी सोचने पर हुआ...

Shivkishore | Friday, 03 Nov 2023 09:36:37 AM
Rajasthan Elections 2023: As soon as the third list came, Vasundhara Raje did this work, now every candidate started thinking...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान मे विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही  पार्टी की और से उम्मीदवारों की लिस्टे भी लगातार सामने आती जा रही है। इस कड़ी में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 58 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है।

इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है। वसुंधरा राजे ने भाजपा की तीसरी सूची के सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची में घोषित सभी भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देती हूं। जय-जय राजस्थान।

pc-  jagran


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.