Rajasthan Elections 2023: गृहमंत्री अमित शाह ने गहलोत सरकार पर लगा दिए गंभीर आरोप, जान ले आप भी

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 08:36:20 AM
Rajasthan Elections 2023: Home Minister Amit Shah made serious allegations against Gehlot government, you too should know

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार करने लिए भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह राजस्थान के दौरे पर रहेे। उन्होंने नागौर के कुचामन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने इस दौरान कई मुद्दों पर गहलोत को घेरा। 

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था, गांवों में बिजली और पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं गायब हो गईं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को सबसे भ्रष्ट बताया और कहा कि यह तुष्टिकरण की सभी सीमाएं पार कर चुकी है।

उन्होंने लोगों से अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या, अवैध खनन और भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का हवाला दिया।

pc- aaj tak
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.