Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची सामने आते है नेताओं में मचा हड़कंप, पता करने पर ये सच्चाई आई सामने

Samachar Jagat | Saturday, 14 Oct 2023 08:30:35 AM
Rajasthan Elections 2023: List of Congress candidates comes out, there is panic among the leaders, after knowing this truth comes out

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। लेकिन कांग्रेस की अभी भी कोई लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन कांग्रेस की कई फर्जी लिस्टे सामने आती जा रही है। दो दिन के बाद एक बार फिर से कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और लिस्ट सामने आ चुकी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर कांग्रेस की एक फर्जी लिस्ट जमकर वायरल हो रही है। इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची वायरल हुई तो कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप सा मच गया। इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं और मंत्रियों के नाम हैं। वहीं जब पता चला तो हकीकत इससे बिल्कुल उलट निकली। कांग्रेस आला कमान ने कहा है कि ये लिस्ट फर्जी है।

बता दें की जब से विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हुआ है तब से सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी लगातार जारी है। कुछ समय पहले बीजेपी की एक फर्जी लिस्ट से हंगामा मच गया था। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवरों के नाम सामने आए थे। अब कांग्रेस की लिस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

pc- business-standard.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.