Rajasthan Elections 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट में भी होंगे कई चौंकाने वाले नाम, चार सांसदों को मिलने जा रहा टिकट!

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 11:27:53 AM
Rajasthan Elections 2023: There will be many surprising names in the second list of BJP, four MPs are going to get tickets!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी और उसके साथ ही 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम भी आ जाएंगे। लेकिन जो सबसे बड़ी बात है वो ये है की भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की लिस्टों की तैयारी में है। जहां भाजपा दूसरी लिस्ट आज जारी कर सकती है तो वहीं कांग्रेस पहली लिस्ट आज निकाल सकती है।

बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार रात भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान के 84 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए। प्रत्याशियों की सूची अब कभी भी जारी की जा सकती है। लेकिन जो सबसे बड़ी बात है वो यह की इस लिस्ट में भी कई सांसदों की टिकट मिल सकता है। 

भाजपा ने अपने पहली 41 उम्मीदवारों लिस्ट में सात सांसदों की जगह दी थी। ऐसे में दूसरी लिस्ट में भी तय माना जा रहा है की भाजपा कम से कम चार सांसदों को चुनावी मैदान में उतारेगी। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से जुड़ी सीटों पर इस बैठक में निर्णय लिया गया है। 

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.