Rajasthan: कन्हैयालाल मर्डर को लेकर हिमंता बिस्वा का गहलोत पर निशाना, कहा-असम में होता तो हिसाब कर देता बराबर

Samachar Jagat | Friday, 22 Sep 2023 09:06:26 AM
Rajasthan: Himanta Biswa targeted Gehlot regarding Kanhaiyalal murder, said - If he had been in Assam, he would have settled the matter equally.

इंटरनेट डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राजस्थान में विधानसभा चुनावों के बीच में चुनाव प्रचार करने में लगे है। कोटा में उन्होंने सभा को संबोधित किया और यहां गहलोत सरकार और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उदयपुर के कन्हैयालाल जैसी घटना असम में होती तो मैं 10 मिनट में हिसाब बराबर कर देता और कुछ ही मिनट में दूसरे कांड की न्यूज भी टीवी पर चलने लगती।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे कहा की हिसाब में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जैसे लोग कुर्सी पर बैठे हैं। राहुल गांधी जैसा नेता हैं। इसी वजह से आज हिंदुओं की ये दुर्दशा हुई है। हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस कहती थी आर्टिकल 370 मत हटाओ, हल्ला हो जाएगा। जब हिंदू 80 प्रतिशत है तो आपका कौन क्या कर सकता है? लेकिन उनको हिंदुओं पर विश्वास नहीं है। बाबर उनका दोस्त है और उनका काम बाबर जैसा है।

वहीं असम के सीएम ने कहा मैं 22 साल कांग्रेस में रहा हूं। कांग्रेस चुनाव से पहले कोई न कोई बांटने की स्कीम निकालती है, फिर उससे ही चुनाव का खर्चा निकाल लेती है। अन्नपूर्णा पैकेट गरीबों के लिए नहीं है, ये किसी की जेब गरम करने के लिए है।

pc-  dainikkhabarlive.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.