Rajasthan: पायलट का मोदी पर निशाना, डबल इंजन के बाद अब BJP के मेन इंजन को फेल करने का समय

Samachar Jagat | Thursday, 10 Aug 2023 12:00:57 PM
Rajasthan: Pilot targets Modi, after double engine now time to fail main engine of BJP

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब गिनती का समय बचा है और ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही चुनावी तैयारी लगभग पूरी करली है। दोनों पार्टिया अपने अपने प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतर चुकी है। भाजपा मोदी से चुनाव प्रचार करवा रही है तो कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी को मैदान में उतार दिया। 

आपको बता दें की विश्व आदिवासी दिवस के दिन कांग्रेस ने बांसवाड़ा के मानगढ़ में बड़ी रैली का आयोजन किया और इस रैली में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे। इस मौके पर सचिन पायलट ने भी भाजपा पर निशाना साधा। पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार साजिशन कार्रवाई करती है। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की। सदस्यता बहाल होने के बाद उनका राजस्थान में पहला कार्यक्रम है।

पायलट ने कहा अब बीजेपी की विदाई का समय आ गया है। कांग्रेस सभी वर्गों और समाज का ध्यान रखती है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार को फेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार रिपीट होगी। अब समय आ गया भाजपा का मेन इंजन फेल करने का। 

PC- D.BHASKAR


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.