Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत को रोकने के लिए बीजेपी का ये है मास्टर स्ट्रोक, कर ली गई है पूरी तैयारी

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Oct 2023 09:47:11 AM
Rajasthan: This is BJP's master stroke to stop CM Ashok Gehlot, complete preparations have been made

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी टिकटों के चयन के लिए लगातार मंथन कर रही है। इस मंथन के बीच से अब तक कई खबरें भी निकली है तो कई फार्मूले भी निकले है। लेकिन अभी तक ना भाजपा और ना ही कांग्रेस दोनों ही सूची जारी नहीं कर सकी है।

लेकिन सीएम अशोक गहलोत को इस बार के विधानसभा चुनावों में कैसे रोका जाए कैसे मात दी जाए भाजपा ने इस पर रणनीति तय की हैै। खबरें बताई जा रही है की भाजपा कांग्रेस की सबसे मजबूत सरदारपुरा सीट को इस बार हिलाना चाहती है और उसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को काट के रूप में ढूंढ़ निकाला है। 

बताया जा रहा है की  टिकट के चयन को लेकर काफी मंथन किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने बीजेपी के उम्मीदवार के नाम को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को खड़ा किया जा सकता है। इस कयास को लेकर बीजेपी की सियासत में जमकर चर्चा हो रही है। 

pc- m.punjabkesari.in/



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.