Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष ने क्यों कहा की पीएम मोदी अपना वादा नहीं निभाते? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 09:21:03 AM
Rajasthan: Why did Congress President say that PM Modi does not keep his promises? You will also be surprised to know

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेेस का चुनावी आगाज हो चुका है और उसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने राजस्थान के बारां से भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पीएम नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

खरगे ने इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कहा की पीएम मोदी संसद में कम बैठते हैं एवं राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं और अपनी जुबान पर नहीं चले हैं। जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किया अपना वचन निभाया है।

खरगे राजस्थान के बारां में कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देकर केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध ईआरसीपी जन जागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

pc- jagran
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.