Jammu से Amarnath Yatra के लिए 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2022 03:17:21 PM
Second batch of 5,700 pilgrims leaves for Amarnath Yatra from Jammu

जम्मू |  दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिग का दर्शन करने के लिए यहां से 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है। ''बम बम भोले’’ का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के 230 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।
अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जत्थे के साथ ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 10,700 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर के विभिन्न स्थानों से जम्मू में 5,000 से 6,000 और श्रद्धालु पहुंचे हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद हो रही है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यह यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हुई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.