Shiv Sena (UBT) की सांसद ने सेबी से अडाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ जांच का ब्योरा मांगा।

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2023 02:22:18 PM
Shiv Sena (UBT) MP seeks details of probe against Adani group companies from SEBI.

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर अडाणी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच का ब्योरा मांगा है।
चतुर्वेदी की ओर से 18 अप्रैल को लिखा गया पत्र बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया गया।

उन्होंने कहा कि सेबी ने 2021 में अडाणी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। हालांकि, सेबी ने न तो कोई 'क्लोजर रिपोर्ट’ दायर की है और न ही देरी का कोई कारण बताया है।चतुर्वेदी ने पत्र में कहा, ’’जांच का विवरण और जांच पूरी होने में देरी के कारणों से आम जनता को अवगत कराया जाना चाहिए। नियामक को संबंधित संस्थाओं द्बारा शेयर की कीमतों में हेरफ़ेर करने के आरोपों पर भी गौर करना चाहिए।’’

राज्यसभा सदस्य चतुर्वेदी ने कहा कि इससे पारदर्शिता और निवेशकों का विश्वास सुनिश्चित होगा। अमेरिकी शोध कंपनी हिडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर शेयरों में हेरफ़ेर और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। अडाणी समूह ने आरोपों से इनकार किया है। क ांग्रेस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित 18-19 दलों के साथ इस मामले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग की है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.