इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में इंदौर को स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर ने यह सम्मान 5वीं बार हासिल किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सूरत (गुजरात) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) को देश के दूसरे और तीसरे सबसे स्वच्छ शहर बनने पर सम्मानित किया। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 के तहत आज सबसे स्वच्छ शहरों की सूची जारी की गई है।
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंदौर शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर होने पर स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया। इस दौरान इंदौर में नगर निगम के कर्मचारियों ने जश्न मनाया। इंदौर ने यह पुरस्कार 5वीं बार हासिल किया है। इंदौर को पुरस्कार मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग इंदौर में इस पुरस्कार की फिर से खुशी मनाने में जुटे हैं।
इंदौर को फिर से सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह की स्वच्छता लगातार बरकरार रखनी है ताकि आपका शहर यूं ही नंबर-1 बना रहे।