केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, बोल दी इतनी बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 10 May 2024 08:16:39 AM
Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat targeted Congress over Sam Pitroda's comment, said such a big thing

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा अब अपनी एक टिप्पणी के कारण भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इसी कारण उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष से भी इस्तीफा देना पड़ा है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले सैम पित्रोदा ने टिप्पणी दी थी। इसको लेकर अब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सैम पित्रोदा की नस्लीय टिप्पणी के बहाने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस टिप्पणी को लेकर कहा कि सैम पित्रोदा ने कांग्रेस का असल चरित्र उजागर किया है। भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के प्रचार के सिलसिले में लुधियाना पहुंचे शेखावत ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस लोगों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और भाषाई आधार पर विभाजित करना चाहती है। सैम पित्रोदा ने अब इसमें नस्लीय पहलू भी जोड़ दिया है। 

सैम पित्रोदा का इस्तीफा केवल दिखावा है
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा का इस्तीफा केवल दिखावा है। असलियत तो यह है कि सैम पित्रोदा अब भी कांग्रेस के सलाहकार और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के वैचारिक गुरू बने हुए हैं। 

पंजाब में किया भाजपा की बड़ी जीत का दावा 
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान पंजाब में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिकया कि ना केवल लुधियाना, बल्कि पूरे पंजाब के नतीजे भाजपा के लिए सुखद रहेंगे। देश में अभी तक तीन चरणों के लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.