यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर जिले में 334.24 करोड़ रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Samachar Jagat | Saturday, 23 Oct 2021 05:28:46 PM
UP CM Yogi Adityanath inaugurated and laid the foundation stone of 99 development projects costing Rs 334.24 crore in Ambedkar Nagar district.

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद अम्बेडकरनगर में 334.24 करोड़ रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि ये विकास की परियोजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा को दर्शाती हैं। 

 

ये विकास की परियोजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा को दर्शाती हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद अम्बेडकरनगर में 334.24 करोड़ रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए pic.twitter.com/hP4VQRCMlE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2005-2014 जब केंद्र में उनकी सत्ता थी तब ये कहते थे कि राम तो काल्पनिक हैं। जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का काम शुरू हुआ तो कहते हैं राम तो सबके हैं, कितनी जल्दी पलटी मारते हैं। अगर सपा की, कांग्रेस की सरकार होती तो क्या राम मंदिर बन पाता?। 

गौरतलब है कि यूपी में आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा राज्य में अटके हुए विकास योजनाओं को पूर्ण करने में लगी हुई है। वहीं अन्य पार्टियां भी चुनावों को लेकर राज्य में बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.