हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल : Shivraj

varsha | Monday, 01 May 2023 12:10:58 PM
We are all sons of Mother India, where is the question of discrimination: Shivraj

भोपाल।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज कहा कि हम सभी भारत मां के लाल हैं और हम में भेदभाव का सवाल कहां है। श्री चौहान यहां राजभवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर आयोजित'अखंडता का उत्सव’सांस्कृतिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत और श्रेष्ठ भारत के मंत्र को पूरे देश में साकार किया है। इसी भावना के अनुरूप आज महाराष्ट्र और गुजरात दिवस है, ये केवल महाराष्ट्र या गुजरात के लिए नहीं है। यह पूरे देश के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक रूप में हम हजारों साल पहले से एक हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों राज्यों की जनता को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। श्री चौहान ने कहा कि गुजरात की धरती पर जन्मे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाने का चमत्कार किया। वे एक व्यक्ति नहीं, संस्था हैं, जो कितनी दिशाओं में काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि क्या कोई प्रधानमंत्री ऐसा हुआ है जो हर महीने देश में जो अनदेखे नायक हैं, उनके अच्छे कामों को सामने लाकर उनको प्रतिष्ठित करने का काम करें। इसी क्रम में उन्होंने मध्यप्रदेश की भूरी बाई का नाम लिया, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

Pc:India.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.