Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी, माउंट आबू में तापमान पहुंचा जमाव बिंदु पर

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Dec 2023 08:35:33 AM
Weather Update: Cold will increase in Rajasthan, temperature reaches freezing point in Mount Abu

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही अब प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही लगातार तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। जिसके चलते सर्दी भी बढ़ती जा रही है। वहीं माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ कई अन्य शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

इधर मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अब तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। एक से दो डिग्री तक तापमान गिरता हुआ नजर आएगा। हालांकि प्रदेश में बारिश और तूफान को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है। 

वहीं राजधानी जयपुर में बीती रात ठंड बढ़ गई लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 4-5 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही रात के तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडक और बढ़ेगी। 

pc- aaj tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.