Weather Update: हिमाचल में कई जगहों पर बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड, अबतक 60 लोगाें की मौत, राजस्थान में हो सकती है बारिश

Shivkishore | Wednesday, 16 Aug 2023 07:52:16 AM
Weather Update: Landslide after cloudburst at many places in Himachal, 60 people died so far, it may rain in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। इस बार का मानसून सीजन हिमाचल प्रदेश के लिए खतरनाक साबित हुआ है। पिछले महीने ही हिमाचल में बारिश के कारण हाहाकार मचा था और इस महीने भी यही हालात है। लगातार बिगड़ी स्थिति के बीच प्रशासन एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है। हिमाचल के शिमला में लगातार दूसरे दिन भी बड़ा हादसा हुआ। 

कृष्णा नगर में नगर निगम का स्लाटर हाउस गिर गया। इसके साथ बने 4 मकान भी एक के बाद एक ढह गए। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बता दें की हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से बारिश जारी है और इसी बारिश ने तबाही मचा दी है। जगह-जगह बादल फटने और लैंडस्लाइड से अब तक 60 लोगों की मौत हो गई।

वहीं बात राजस्थान की कर ले तो यहां भी आज सुबह से ही मौसम सुहावना हो रहा है। राजधानी जयपुर में हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जयपुर में पिछले 15 दिनों बाद आज एक बार फिर से हल्की बारिश देखने को मिली है।

pc-  indiatoday-in.translate.goog



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.