इनमें से किसी एक को मिल सकता है ICC का ये बड़ा पुरस्कार

Samachar Jagat | Friday, 05 Apr 2024 12:05:36 PM
Any one of these can get this big ICC award

इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने मार्च के लिए आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के दावेदारों की सूची जारी कर दी है।

मार्च 2024 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ की शॉर्टलिस्ट में आयरलैंड के मार्क अडायर, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को जगह दी गई है। विशेष बात ये है कि भारत की ओर से इस सूची में एक भी क्रिकेटर को जगह नहीं मिली है। 

मार्क अडायर ने मार्च में अफगानिस्तान पर आयरलैंड को मिली ऐतिहासिक टेस्ट जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने मैच में आठ विकेट लिए थे। कामिंदु मेंडिस को बांग्लादेश के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं कीवी टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ लाल गेंद में शानदार प्रदर्शन कर इस सूची में जगह बनाई है। 

PC: sportzwiki
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.