ICC ODI World Cup: इन रिकॉर्ड के लिए मैक्सवेल को हमेशा याद रहेगा ये विश्व कप 

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Nov 2023 10:36:01 AM
ICC ODI World Cup: Maxwell will always remember this World Cup for these records

खेल डेस्क। भारत में खेला गया आईसीसी वनडे विश्व कप ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को हमेशा याद रहेगा। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदेर्शन कर उन्होंने सभी का दिल जीता है।

ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप मे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा है। मैक्सवेल ने लीग स्टेज में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच मे 40 गेंदों पर शतक जड़ा था।

इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा था। मार्करम ने भी इसी सीजन में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों पर रिकॉड तोड़ शतक लगाया था। 

इसी विश्व कप में मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लीग मैच में 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 128 गेंदों पर 201 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।  

उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमां रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 193 रन 2021 में दक्षिण अफ्रका के खिलाफ बनाए थे। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.