ICC Test Rankings: हैरी ब्रूक ने जो रूट से छीना नंबर वन का ताज, शुभमन गिल को भी हुआ फायदा

Hanuman | Wednesday, 10 Jun 2026 04:38:16 PM
ICC Test Rankings: Harry Brook wrests the number one spot from Joe Root, Shubman Gill also gains ground

खेल डेस्क। लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पहले मैच में खेली गई अर्धशतकीय पारी का फायदा इंग्लैंड के उपकप्तान हैरी ब्रूक को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मिला है। इससे वह एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपने ही साथी जो रूट से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है।

हैरी ब्रूक इससे पहले दिसंबर 2024 में भी नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बने थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ लो-स्कोरिंग टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने पहली पारी में अहम अर्धशतक जड़ा था। इस मैच की रूट दोनों पारियों में रूट के वल 9 रन बना सके। रूट अब आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 से नंबर-3 पर खिसक गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में 2 पायदान का फायदा हुआ है।  इससे वह अब 8वें नंबर पर आ गए हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 2 स्थान के फायदे के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.