- SHARE
-
जयपुर। केन्द्र सरकार ने एक बार फिर राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) के फोरलेन निर्माण हेतु ₹1359 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम ये दी है।
उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करते हुए आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएगी तथा पर्यटन, व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को गति प्रदान करेगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
वहीं भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक दिनों तक राष्ट्रसेवा कर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के अनेक नए मानदंड स्थापित किए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर सफल नेतृत्व की शुभकामनाएं।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें